महराजगंज
महराजगंज जनपद निचलौल शहर के चिउटहा मार्ग पर विष्णु मंदिर के पास मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद निचलौल शहर के चिउटहा मार्ग पर विष्णु मंदिर के पास मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। घायल की पहचान सन्नी (25) पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है, जो घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा होरिलापुर का निवासी है।
प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने सन्नी की गंभीर हालत और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मेरठ: वेतन मांगने पर मीट कारोबारी ने कर्मचारियों को बेल्ट से पीटा, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरलhttps://t.co/DYrRzOYCI4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2025























