बहराइच :तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भीषण टक्कर में दो की मौके पर ही मौत

बहराइच

बहराइच जनपद के गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा के पास आज मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद के गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा के पास आज मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक दोनों व्यक्ति श्रावस्ती जनपद के नेवरिया सोनवा इलाके के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.