महराजगंज: वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल शहर में एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना आज शनिवार शाम 7:00 बजे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल शहर में एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना आज शनिवार शाम 7:00 बजे हरेडिह वार्ड स्थित चंडी माता मंदिर के पास हुई, जब महिला सड़क पार कर रही थी।

वाहन की चपेट में आने से घायल हुई महिला की पहचान कंचन श्रीवास्तव (50 वर्ष) पत्नी ओमकार शरण श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो निचलौल शहर के हरेडिह वार्ड की ही निवासी बताई जा रही हैं।

दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों नेजल्द घायल महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुंचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार देने के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24