बहराइच: कतर्नियाघाट जंगल संदिग्ध परिस्थितियों में मिला में तेंदुए का शव,अज्ञात कारणों से हुई मौत

बहराइच

बहराइच जनपद के प्रसिद्ध कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद के प्रसिद्ध कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह घटना निशानगाड़ा रेंज की बीट संख्या 8 की है, जहाँ आज सुबह वनकर्मियों को तेंदुए का मृत शरीर प्राप्त हुआ।

सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने तेंदुए के शव की विधिवत जांच की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं,जो शिकार की आशंका को दूर करता है।

जानकारी के अनुसार बताते चले शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। घटनास्थल के आसपास किसी बड़े जानवर के पदचिन्ह भी पाए गए हैं, जिससे किसी अन्य जानवर के साथ संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

Voice Of News 24