निचलौल: तालाब में डूबे दो सगे भाई एक की मौत,जबकि दूसरे की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बदौली में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बदौली में आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए, जिसमें एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे की है, जब सत्यम (07) और सत्यम (08) नामक दो भाई तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां पास ही बकरी चरा रही महिलाओं ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी निचलौल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने सात वर्षीय सत्यम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे सत्यम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दोनों बच्चों के पिता का नाम श्रीनिवास कुशवाहा बताया जा रहा है। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 Voice Of News 24