सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “सैनिक बंधु” बैठक का आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। “सैनिक बंधु” नामक इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। “सैनिक बंधु” नामक इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने की। बैठक का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से किया गया था।

इस बैठक का उद्देश्य सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना था। बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सहायता, बैंक ऋण, पेंशन, चिकित्सा और आर्थिक सहायता से संबंधित मामलों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर), जिला सेवायोजन अधिकारी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी तथा उपायुक्त उद्योग अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) नरेश शर्मा भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक के दौरान कुल पांच मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से चार भूमि विवाद से संबंधित थे, जबकि एक मामला पेंशन से जुड़ा था। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए समुचित कार्यवाही और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस बैठक के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य में इस तरह की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने के संकल्प के साथ किया गया।

 

Voice Of News 24