महराजगंज:पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर,युवक की मौके पे मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लालपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पे ही मौत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लालपुर गांव के पास तेज रप्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पे ही मौत हो गयी है। वहीं साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार बताते चले की बेलौही गांव निवासी अभिषेक उर्फ कन्हैया व कृष्णा बाइक से बहदुरी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे लालपुर गांव के पास पहुँचे वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर इतना तेज था कि बाइक सवार दोनों युवक छिटक कर दूर जा गिरे। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वही उसका साथी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप मौके से भाग निकला जिसको पुलिस ने कोल्हुई तिराहे से घेराबंदी कर पकड़ लिया है।

घटना की सूचना मिलने ही मौके पर गांव वालो की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेजवाया। इस मामला में एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजकर दुर्घटना में मृत युवक का शव कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर विधिक करवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24