बलरामपुर:बिजली मरम्मत के दौरान संविदा लाइनमैन की हुई मौत

मनोज कुमार फाइल फोटो

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई घटना में करंट लगने से संविदा कर्मी लाइनमैन मनोज कुमार की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई घटना में करंट लगने से संविदा कर्मी लाइनमैन मनोज कुमार की मौत हो गई। यह दुखद घटना रविवार रात करीब नौ बजे सिटी पैलेस स्थित डिग्री कॉलेज के सामने घटी।

जानकारी के अनुसार, नई बाजार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी मनोज कुमार (स्वर्गीय होरीलाल के पुत्र) लगभग दो वर्षों से बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। मृतक मनोज कुमार के भतीजे रिंकू ने बताया कि रविवार रात नौ बजे वे एक सहकर्मी के साथ डिग्री कॉलेज के सामने बिजली की लाइन में आई खराबी को ठीक करने गए थे। दुर्भाग्यवश, वहाँ वे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा। सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिंकू ने आगे बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के जेई और एसडीओ सहित कई कर्मचारी अस्पताल पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मनोज कुमार की असामयिक मृत्यु की खबर से उनके घर में शोक का माहौल है। उनकी पत्नी सावित्री देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। उनके छोटे बच्चे अभी इस बात से अनजान हैं कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मृतक मनोज कुमार की बहन रेखा ने बताया कि मनोज अपने पीछे 18 वर्षीय पुत्री साक्षी, 6 वर्षीय पुत्री अनन्या, 5 वर्षीय पुत्र शिबू और 3.5 वर्षीय पुत्र अंशु को छोड़ गए हैं। अब इन अनाथ बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा, यह सोचकर पूरा परिवार चिंतित है। रेखा ने बताया कि उनके भाई मनोज ही पूरे परिवार की देखभाल करते थे और उनके चले जाने से परिवार बेसहारा हो गया है। यह कहते हुए रेखा भावुक हो गईं। उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग को मृतक के परिवार को नौकरी और उचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.