महराजगंज:मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली गुल, किसानों की बढ़ी चिंता

महराजगंज

आज सुबह से जारी तेज आंधी और रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश ने महराजगंज जनपद में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आज सुबह से जारी तेज आंधी और रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश ने महराजगंज जनपद में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।आज रविवार शाम 7:30 बजे तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है और लोगों को अपने घरों में ही कैद रहना पड़ा है।

भारी बारिश का सीधा असर जिले की विद्युत आपूर्ति पर पड़ा है। सुबह से ही बिजली गुल होने के कारण घरों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, इस बेमौसम की भारी बारिश ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.