महराजगंज
महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में निचलौल-सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास आज शाम करीब 6:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में निचलौल-सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास आज शाम करीब 6:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लाल बाबू चौहान (45 वर्ष), पुत्र शंकर चौहान, निवासी आमुतलाव, निचलौल क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति संपूर्णानंद (38 वर्ष), पुत्र नरसिंह प्रसाद, निवासी खम्हौरा, निचलौल क्षेत्र का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























