बलरामपुर :पुलिस की बड़ी सफलता दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर थाना क्षेत्र हर्रैया पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर थाना क्षेत्र हर्रैया पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अपराध काम हो सके

जानकारी के अनुसार बताते चले की बलरामपुर थाना हर्रैया में दर्ज मुकदमा संख्या 40/2025 में आरोपी मो. हुसैन, उसके पिता अख्तर अली और मां सायरा दहेज हत्या के मामले में आरोपी वांछित थे। चल रहे थे। सभी आरोपी विनोहनी खुर्द गांव के निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार और क्षेत्राधिकारी ललिया जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तीनों आरोपियों को विनोहनी खुर्द मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को और प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24