ब्यूरो रिपोर्ट
बड़े बुजुर्गों ने ऐसे ही नहीं कहा कि प्यार अंधा होता है!अगर आपको लगता है कि प्यार सिर्फ अंधा होता है, तो जनाब आप पुराने ज़माने में जी रहे है.,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बड़े बुजुर्गों ने ऐसे ही नहीं कहा कि प्यार अंधा होता है!अगर आपको लगता है कि प्यार सिर्फ अंधा होता है, तो जनाब आप पुराने ज़माने में जी रहे हैं! अब प्यार क्रिएटिव, कॉम्पैक्ट, और थोड़ा हाईटेक और फिल्मी भी हो गया है। हरियाणा की एक नामी यूनिवर्सिटी से ऐसा ही ‘जुगाड़ू’ मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और थोड़ा माथा भी पकड़ लेंगे!
क्या है पूरा मामला
एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके बॉयज हॉस्टल में घुसाने की कोशिश की। आइडिया तो फिल्मी टाइप था, लेकिन जैसे ही सूटकेस हॉस्टल के अंदर पहुंचा, वॉर्डन को कुछ गड़बड़ लगी। शक होने पर जब सूटकेस खोला गया तो अंदर से कोई कपड़े या किताबें नहीं, बल्कि ‘जिंदा गर्लफ्रेंड’ निकली!
मामला पकड़ में आते ही हीरो साहब सूटकेस वहीं छोड़कर फरार हो गए। लड़की को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत बाहर निकाला और दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















