अयोध्या:रामनगरी में आज शनिवार सुबह डबल मर्डर की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप जाँच में जुटी पुलिस

अयोध्या

अयोध्या के रामनगरी में आज शनिवार सुबह डबल मर्डर की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पति ने पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

अयोध्या के रामनगरी में आज शनिवार सुबह डबल मर्डर की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पति ने पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं. बताते चले की घटना कोतवाली नगर के देवकाली पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवनगर कॉलोनी के पीछे झुग्गियों की है. एसएसपी ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली के शिव नगर कॉलोनी के पीछे झुग्गी में असम का मूल निवासी एक परिवार रहता है जो कबाड़ बीने का काम करता था . असम के बरबटा जिले के रहने वाले शहजान खंडकर ने शुक्रवार-शनिवार की रात अपनी पत्नी नेशिया बेगम व बच्चे सहादकर खेडकर की हत्या कर दी. घटना की जानकरी शनिवार सुबह उस वक्त हुई, जब उनका बड़ा बेटा नेबुतुल्ला घर में आया. उसने अपनी मां व भाई को जमीन पर पड़ा देखा. आसपास के लोगों को जानकारी और पुलिस को सूचना दी .

बेटे ने बताया कि रात को मां और पिता की किसी बात पर लड़ाई हो रही थी. इसी वजह से वह दूसरी जगह सोने के लिए चला गया था. हम सभी लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं.

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.