महराजगंज:किशोरी के साथ गैंग रेप,दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस ,मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बाज़ार करने आई नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बाज़ार करने आई नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बनारस की घटना की आग अभी ठंड होई नहीं थी की एक और मामला महराजगंज से आया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बगल के चौराहे पर सामान खरीदने के लिए गई हुई थी। बाज़ार करने के बाद किशोरी चौराहे पर स्थित एक दुकान पर पानी पीने के लिए रुकी , तो दुकानदार ने उसको अंदर जाकर पानी पीने के लिए कहा। जब किशोरी दुकान के अंदर पानी पीने के लिए गयी तो इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दुकान का संचालक अंदर गया और किशोरी को कमरे में जबरन खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तत्पश्चात अपने एक सहयोगी को भी बुलाकर किशोरी के साथ पुनः दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी वहाँ से घर पहुँची और सारी घटना अपने माँ को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार के लोग सन रह गए। मामले में किशोरी की माँ ने दुकान संचालक राजाराम गुप्ता व सूरज प्रजापति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल दोनों आरोपितों को हिरासत में लेते हुए 70 (2)बीएनएस 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.