महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में कुवैत में कमरे में फंदे से लटका मिला था युवक का शव,कुवैत से घर पंहुचा युवक का शव

मृतक का फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब कल गुरुवार की सुबह कुवैत से अब्दुल्लाह का शव उनके घर लाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब कल गुरुवार की सुबह कुवैत से अब्दुल्लाह का शव उनके घर लाया गया।बताते चले की 26 मार्च को अब्दुल्लाह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुवैत में उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था। एक साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गए अब्दुल्लाह की मौत की खबर ने परिवार और गांववालों को झकझोर दिया है।किसी को विश्वास नहीं हो रहा था की अब्दुल्ला के साथ इस तरह की घटना घट गयी है.

करीब 25 वर्षीय अब्दुल्लाह चार भाइयों में सबसे छोटे थे और कुवैत में बतौर ड्राइवर काम कर रहे थे। मिलनसार और शांत स्वभाव के अब्दुल्लाह के आकस्मिक निधन से हर कोई सदमे में है। जब उनका शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे।

शव को लखनऊ एयरपोर्ट से गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में सन्नाटा पसरा रहा और हर आंख नम थी। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और परिवार मौत के कारणों की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.