महराजगंज:भूमि बैनामा को लेकर तहसील गेट पर दो भाइयों के बीच मारपीट

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र सिरौली के रहने वाले दो भाई राजेश यादव और रमेश यादव के बीच कल बुधवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहसील परिसर में जबरदस्त विवाद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र सिरौली के रहने वाले दो भाई राजेश यादव और रमेश यादव के बीच कल बुधवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहसील परिसर में जबरदस्त विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक जीउत यादव के दो पुत्र जो अलग-अलग रहते हैं और उनके नाम पर स्थित बरवा गांव की 40 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कल बुधवार को राजेश यादव उक्त जमीन का बैनामा कराने तहसील पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही छोटा भाई रमेश यादव अपनी पत्नी के साथ वहां पहुँच गया, जिसके बाद कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

 

हिंसा के दौरान राजेश यादव की पत्नी के सिर पर ईंट लगने से गंभीर चोट आई। लगभग आधे घंटे तक तहसील परिसर में अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। घायल महिला को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी जीउत यादव के दो पत्नियां है। जो अभी जिंदा है। जबकि जीउत यादव की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। मृत जीउत यादव के दो बेटे राजेश यादव और रमेश यादव जो अपने परिवार के साथ बीते कई वर्षों से एक दूसरे से अलग रहते है। जीउत यादव की मौत के बाद पैतृक संपत्ति में चार हिस्सा लगाई गईं। जहां पर मृत जीउत की एक पत्नी दोनों बेटो से तंग आकर निचलौल शहर के कोहडवल रोड निवासी एक शख्स के घर पर रहती है। जबकि दूसरी पत्नी छोटे बेटे रमेश के पास रह रही थी। जो कुछ दिनों से अब बड़े बेटे राजेश के पास आ चुकी थी। जिनके नाम से बरवा गांव में 40 डिसमिल जमीन है। उक्त भूमि को बड़े बेटे राजेश बैनामा कराने के लिए तहसील पहुंचा था। जिसकी भनक लगते ही छोटे बेटे रमेश भी पत्नी के साथ आ पहुंचा। जहां पर दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईट की वार से राजेश की पत्नी का सिर फट गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कनौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घायल महिला की मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.