IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना होगा दिल्ली कैपिटल्स से आज,देखिए किसकी होगी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 में बड़ा मैच होने वाला है।आज इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 में बड़ा मैच होने वाला है।आज इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। ये महा मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम ने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेले गए तीन में से तीनों मुकाबले जीते हैं। अभी तक का दिल्ली कैपिटल्स का शानदार सफर रहा है .

अब तक बेंगलुरू ने सीजन में 4 मैचों में सिर्फ एक मैच गंवाया है और वे अंक तालिका में 6 अंक लेकर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, दिल्ली  टीम ने अपने सभी तीन मैच जीते हैं और 6 अंक लेकर वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल में दूसरे और तीसरे नंबर की इन दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत दिलचस्प होने वाली है। ये मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा

पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः

रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स:

अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.