सिद्धार्थनगर:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत, परिवार में छाया मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज आई तेज़ हवाओं और झमाझम बारिश ने जहां मौसम का मिजाज बदल दिया, वहीं एक परिवार के लिए यह दिन हमेशा के लिए दुखद याद बन गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आज आई तेज़ हवाओं और झमाझम बारिश ने जहां मौसम का मिजाज बदल दिया, वहीं एक परिवार के लिए यह दिन हमेशा के लिए दुखद याद बन गया। आकाशीय बिजली गिरने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक की पहचान घनश्याम पुत्र त्रिवेनी निवासी गौरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घनश्याम परसा चौराहे से नाश्ता कर अपने काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह आगे बढ़े, इटवा थाना क्षेत्र के केवटली के पास तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घनश्याम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे और केवटली गांव में रहकर मेहनत-मज़दूरी करते थे। इस आकस्मिक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

 

Voice Of News 24