सिद्धार्थनगर में आग का तांडव: सौंदर्य प्रसाधन की दुकान अज्ञात कारणों से लगी आग सारा सामान जलकर राख

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित बेलहिया मंदिर के पास बीती रात एक घटना घटी, जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित बेलहिया मंदिर के पास बीती रात एक घटना घटी, जहां अज्ञात कारणों से एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान बेसमेंट समेत दो मंजिलों तक फैली हुई थी, और आग ने पल भर में वहां रखे लाखों के सामान को खाक कर दिया।

 

पीड़ित परिवार के लिए यह दुकान ही जीवन यापन का एकमात्र सहारा थी। आग की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

Voice Of News 24