नज़रें कहीं और, निशाना कहीं और, अपने होने वाली सास के साथ युवक हो गया फरार, दुल्हन बनने के इंतेज़ार में बैठी रह गई बेटी

अलीगढ़

सोशल मीडिया के युग में आपने हैरान करने वाली ख़बरें तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन आज एक ऐसी ख़बर पहली बार सुनेंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोशल मीडिया के युग में आपने हैरान करने वाली ख़बरें तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन आज एक ऐसी ख़बर पहली बार सुनेंगे जिसे सुनने के बाद हैरानी नहीं जतायेंगे बल्कि भौंचक्के होने के साथ-साथ आपके चेहरे पर मुस्कुराहट भी साफ झलकेगी।

उक्त ख़बर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से है। जहाँ एक लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन उसका होने वाला पति उसकी जगह उसकी माँ से फोन पर घंटों बातें किया करता था‌। जिसका नतीजा यह हुआ कि शादी से 9 दिन पहले ही लड़की का पति उसकी माँ को लेकर भाग गया, यानि बेटी का होने वाला पति अपनी सास को लेकर फरार हो गया। यह बात जब लड़की और उसके परिवार वालों को पता चली तो मानों उन लोगों के पैरों तले ज़मीन ही खिसक गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.