आईपीएल 2025:कोलकाता के आगे हैदराबाद की निकली हवा कोलकाता में 80 रनों से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए।वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए।अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए।अजिंक्य रहाणे ने 38 और रिंकू सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए।हैदराबाद के गेंदबाजों में से पाँच गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 16.3 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि आंद्रे रसेल ने 2 विकेट लिए। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन ने 33 और कमिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराकर आईपीएल 2025 में शानदार वापसी की।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.