महराजगंज:अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, झोपड़ी में रखा सामान जलकर खाक

महराजगंज

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेढ़ी घाट टोला बेलौहां में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखी कुछ नकदी एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेढ़ी घाट टोला बेलौहां में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखी कुछ नकदी एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

गांव निवासी गुलाब यादव अपने गेहूं की फलस को कटाने के लिए खेत गया था। गांव में अचानक शोर हुआ मौके पर घर पर पहुंच कर देखा तो सब कुछ धु धु कर जल रहा था।
पहले परिवार के लोगों ने तो अपने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता बढ़ती गई। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में जलकर कुछ नकदी व घरेलू सामान, ओढ़ने बिछाने के कपड़े, अनाज, दो तख्त , पंखा,आदि जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बांधा भैंस का बच्चा भी आग से हल्का झुलस गया एवं घर में मौजूद एक वृद्ध महिला जिसका नाम भानमती है जो घायल हो गईं हैं पैरों में चोट आईं हैं।ऐसे में गुलाब यादव के परिवार ने जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24