महराजगंज:एएनएम केंद्र में विशालकाय कोबरा सांप के निकलने से मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरानी घुघली स्थित एएनएम केंद्र में बुधवार की सुबह एक विशालकाय कोबरा सांप के निकलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरानी घुघली स्थित एएनएम केंद्र में बुधवार की सुबह एक विशालकाय कोबरा सांप के निकलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की , जब एएनएम केंद्र की ड्यूटी करने आईं स्टाफ ने केंद्र का ताला खोला, तो वे अंदर का नजारा देख कर दंग रह गईं। डस्टबीन के ठीक सामने एक विशाल कोबरा सांप फन फैलाए बैठा था

सांप के निकलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वे बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। फिर बगल के ही स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार ने अपनी समझदारी दिखाते हुए स्नेक रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचना दी।

सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया। टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.