अम्बेडकरनगर:जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर के जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज, रामनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

अम्बेडकरनगर के जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज, रामनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पांडे और वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामनाथ शुक्ल मौजूद थे, जिन्होंने सीनियर वर्ग के छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। वहीं, द्वितीय चरण में जूनियर वर्ग के छात्रों को पुरस्कार देने का कार्य भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, भाजपा नेता अनूप कुमार सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया।कक्षा तृतीय मे श्रेया उपाध्याय 91.65 प्रतिशत प्रथम, युवराज मौर्य 89.55% द्वितीय, अर्पिता 84.20% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान अर्जित किया।कक्षा चतुर्थ में प्रियम 95.10%प्रथम, अनुश्री 91.50%द्वितीय, आदित्री मोहन 89.55% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान ।कक्षा पंचम आंचल यादव 92.25% प्रथम, आर्यन यादव 89.70% द्वितीय, शुभ मौर्य 89.35 %अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा षष्ठ पल्लवी मौर्य 93.5% प्रथम, आर्या 90.95 प्रतिशत द्वितीय, अमृता यादव 88.25 प्रतिशत तृतीया, कक्षा सप्तम हर्षिता प्रजापति 95.15% प्रथम, सचिन गुप्ता 93.05% द्वितीय, रितिका गुप्ता 92.60% तृतीय, कक्षा अष्टम अंजलि 91.75 % प्रथम, रिया वर्मा 87.95% द्वितीय, तनु 87.80 प्रतिशत तृतीय स्थान, कक्षा नवम दिव्यम 93.00% प्रथम, अनन्या यादव 92.33% द्वितीय, अंश मौर्य 90.57% तृतीय स्थान,कक्षा एकादश भूमि पटेल 90.40प्रतिशत प्रथम, आलोक 87.50% द्वितीय, अमृत मौर्य 85.40% तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवर आल चैंपियन में प्राइमरी सेक्शन से प्रियम चतुर्थ ए 95.10% अंक प्राप्त किया। जूनियर सेक्शन से हर्षिता प्रजापति 7A 95.15% सीनियर सेक्शन से दिव्यम 9th C का 93% अंक प्राप्त करके ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने मे सफल हुए। श्रेया तृतीय ए, तन्मय 6C , हर्षिता 7A, अंशिका सिंह 9C, प्रतिक्षा मिश्रा 10th c, निष्ठा 10th C ने शत प्रतिशत उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया। संस्कृत ज्ञान परीक्षा में कक्षा तृतीय ए की छात्रा श्रेया उपाध्याय ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षक संतोष त्रिपाठी ओम प्रकाश सिंह इंद्रमणि यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र तथा अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.