नौतनवां : बिजली विभाग के लापरवाही की एक चिंगारी जानें कैसे छीन सकती है किसानों के मूंह का निवाला?

नौतनवां (महराजगंज)

महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

किसानों के लिए यह एक ऐसा समय चल रहा है जो उनकी कड़ी मेहनत को चुनौती देने से कम नहीं है। करीब 5-6 महीने गेहूं की फसल के लिए रात-दिन एक कर किसान अपने खेतों में खड़ी फसलों को देखकर खुशी अफजाई करते हैं, लेकिन इस खुशी अफजाई में कुछ ऐसी लापरवाहियां विघ्न बनकर सामने खड़ी हों जाती है कि उनकी खुशी गम में बदलते जरा भी देर नहीं लगाती।

महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र अड्डा बाजार पावर हाउस अंतर्गत ग्राम सभा बैजनाथपुर चरका के सीवान में बिजली विभाग की एक लापरवाही किसानो की जान हलक में डाल दी है। जहां लहलहाती फसल के उपर से बिजली की तार दौड़ाई गई है। यहां बिजली की खंभे दूर-दूर होने से तार नीचे लटक कर किसानों की मेहनत को आग की लपटों में तब्दील करने का संकेत दे रहा है, लेकिन इस संकेत पर बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की नजर तक नहीं पड़ रही है।
अब सवाल यह है कि विभाग के जो कर्मचारी दफ्तर में बैठ कुर्सियां तोड़ रहे हैं क्या जब कोई अप्रिय घटना होगी तभी जख्म पर मरहम लगाने पहुंचेंगे? किसानों के 5-6 महीने की कड़ी मेहनत का क्या कोई मोल नहीं? जो विभागीय लापरवाहियों तलें दफ़न होने की काल के दहलीज पर खड़ी हैं?

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.