महराजगंज:तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

महराजगंज 

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक डंफर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक डंफर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक हसमुद्दीन मियां गंभीर रूप से घायल हो गया , जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक, सुरुब अली, को हल्की चोटें आईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी निचलौल भेजा गया।

हादसे के बाद डंफर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घायल बाइक चालक हसमुद्दीन मियां और उसके साथ बाइक पर सवार युवक सुरुब अली की पहचान की गई है। सुरुब अली नेपाल के नवलपरासी जिले के हरखपुरा गांव का निवासी है, जबकि हसमुद्दीन मियां ठूठीबारी क्षेत्र का निवासी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निचलौल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.