महराजगंज : पनियरा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत नरकटहां के रामलीला मैदान में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत नरकटहां के रामलीला मैदान में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर ने अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त किया। इन मकानों के मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अपने अवैध निर्माण को हटाने में कोई कदम नहीं उठाया था।

बाबा के बुलडोजर ने केवल कुछ ही मिनटों में अवैध अतिक्रमण को खत्म कर दिया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाने और सरकारी भूमि को कब्जाधारीयों से मुक्त कराने के अभियान है

 

Voice Of News 24