सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी गांव के पिछौरा टोले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी गांव के पिछौरा टोले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय कविता के रूप में हुई है, जो महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोइलाडार गांव की निवासी थी।
बताया जा रहा है कि कविता की शादी 9 महीने पहले हुई थी। विवाहिता की मां ने बताया कि कल शाम को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि “मुझे लोग मार रहे हैं, मुझे यहां से ले जाओ।” इसके बाद फोन कट गया और बार-बार फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाया। देर रात को यह सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है।
कविता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और जांच जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















