महराजगंज में तेंदुए का आतंक, बच्चे सहित चार ग्रामीण घायल

महराजगंज

महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के कनमिसवा गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक तेंदुए ने केले के खेत में पानी चला रहे 15 वर्षीय युवक पर हमला, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के कनमिसवा गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक तेंदुए ने केले के खेत में पानी चला रहे 15 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए।

आज सुबह करीब 8 बजे, लक्की पुत्र जयराम 15 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया बताते चले की युवक अपने केले के खेत में पानी चला रहा था। तभी पास के गेहूं के खेत में छिपे एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे ग्रामीण उसकी मदद के लिए दौड़े। लेकिन, तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद तेंदुआ गेहूं के खेत में छिप गया।

घायल बच्चे और ग्रामीणों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण तेंदुए के हमले से भयभीत हैं और अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं।

घायलों में 30 वर्षीय बेचन (पुत्र दीपक), 15 वर्षीय सचिन (पुत्र दयाराम), 20 वर्षीय छोटू (पुत्र दालसिंगार) और 14 वर्षीय राज उर्फ लकी (पुत्र जयराम) शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में भर्ती कराया गया है

वन विभाग की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.