सिद्धार्थनगर: मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के विकासखंड शोहरतगढ़ में रोजगार सेवकों ने पिछले 9 महीनों से मानदेय का भुगतान न होने पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के विकासखंड शोहरतगढ़ में रोजगार सेवकों ने पिछले 9 महीनों से मानदेय का भुगतान न होने पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों के अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि, “विगत नौ महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने से हम सभी के परिवार भूखमरी के कगार पर हैं। मानदेय न मिलने से होली भी फीकी पड़ गई। इसके अलावा, 4 महीने से मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने के कारण विकास कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं।”

विजय कुमार दुबे ने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार करने पर बाध्य होंगे। ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष विजय कुमार दुबे के साथ राकेश चौधरी, मीरा देवी, अनीता चौहान, रामपाल, वीरेंद्र नियाव, राजू प्रसाद, सुभाष चंद्र, सुग्रीव यादव, दीनदयाल, चंद्रावती, रविशंकर मिश्र, अंबिका यादव, रणजीत घनश्याम, योगेंद्र, मो0 शमीम, राजाराम, संजय, अमर, सहाय, गिरजेश चौधरी, राजदेव, रामरक्षा, शिवनारायन, राजेंद्र शुक्ला, काशीराम, राजदेव समेत अन्य रोजगार सेवक भी मौजूद रहे।

रोजगार सेवकों का कहना है कि उनका कार्य बेहद महत्वपूर्ण है और यदि समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो यह कार्य प्रभावित हो सकता है। वे प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.