महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का कहर जारी है। आज सोमवार को फिर एक सड़क दुघर्टना का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी फरेंदा मार्ग पर स्थित सिकंदराजीतपुर पेट्रोल पंप के पास आज सोमवार को दो तेज रफ्तार बाइक सवार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई,
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सूर्यांश (28 वर्ष), निवासी फरेंदा (बाइक नंबर UP 56AX 8001) और रामवरन (55 वर्ष)निवासी अजगरहा भौरावारी (बाइक नंबर UP 53EA 1912) के रूप में हुई है। घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी धानी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।
पिछले सप्ताह यहीं हुई थी तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत

बीते 4 मार्च यानी मंगलवार की सुबह बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहवा बुजुर्ग और बरगदवा विशुनपुर से बोलेरो में सवार होकर महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज में यूपी बोर्ड की छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थीं,
अचानक टायर फटने से तेज़ रफ़्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इस दर्दनाक घटनाक्रम में 7 बेटियां घायल और तीन बेटियों की मौके पर ही अकाल मौत हो गयी थी।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र का धानी बाजार क्षेत्र अकाल मौतों का मानों केंद्र सा बन गया है। कभी हत्या, कभी आत्महत्या तो कभी भीषण सड़क हादसे जैसी घटना लगातार चर्चा में बनी रहती है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























