महराजगंज:खुले में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को दावत

महराजगंज

महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे के मुख्य तिराहे पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे के मुख्य तिराहे पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इस ट्रांसफार्मर में लोहे की जाली नहीं लगाई गई है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बरसात के दिनों में करंट का खतरा और बढ़ जाता है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण प्रशासन ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे की जाली लगाने का आदेश दिया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर जाली नहीं लगाई गई है। कुछ ट्रांसफार्मरों में जाली लगी भी है, लेकिन वह पूरी तरह से टूट चुकी है।

गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों से चिंगारी निकलना और स्पार्किंग होना आम बात है, जो कभी भी बड़ा हादसा बन सकता है। राहगीरों को मजबूरी में वहां से गुजरना पड़ता है, जो उनकी सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]