आईए जाने कि आज 14 जनवरी का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
![]()
14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1758 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
- 1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।
- 1966 – भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
- 1989 – इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
- 1999 – भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1551 – मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल।
- 1977 – नारायण कार्तिकेयन – भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक।
- 1942 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।
- 1926 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
14 जनवरी को हुए निधन
- 2017 – सुरजीत सिंह बरनाला – पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1742 – एडमंड हैली, एक प्रसिद्द खगोलशास्त्री।
मकर संक्रान्ति
मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर (जाता हुआ) होता है। इसी कारण इस पर्व को ‘उतरायण’ (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन कर लेना होता है। और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।
देश मना रहा है मकर संक्रांति का त्योहार, जानें इस त्योहार को मनाने के पिछे का इतिहासhttps://t.co/DtbrTIriGG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 13, 2025


















