महराजगंज : प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने मनाया दिपावली

Voice Of News 24 

31 Oct 2024 12:13 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज दिपावली के महापर्व पर ही भोर में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में सामानों को लेकर हो गए फरार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


दीपावली का पर्व सत्य निष्ठा और ईमानदारी का महा उत्सव माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम वनवास से अयोध्या वापस लौटे थे,जिनके स्वागत में दीपों को जलाया जाता है और उनके पदचिन्हों पर चलने की सीख प्राप्त किया जाता है, लेकिन आज इस त्योहार का विपरीत प्रभाव पड़ता दिखा है। दीपावली के दिन ही भोर में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर रसोईघर में स्थित सामानों के साथ-साथ अन्य सामानों को लेकर फरार हो गए।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत छितौना में अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर पानी का मोटर, सिलेंडर,चावल ,आटा समेत बोरियां एवं अन्य सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए। प्रधानाध्यापक अंब्रिश पटेल ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि यह चोरी की पहली घटना नहीं है।

 

हम लोग एम. डी. एम. का सामान खरीदते-खरीदते आजिज हो चुके हैं। प्रत्येक दो तीन महीने में चोर चोरी की घटना का अंजाम दे रहे हैं। हर बार चोरी की सूचना प्रशासन को दी जारही है फिर भी चोरों की घटना पर विराम नहीं लग रहा है।

इस संबंध में चौकी परभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24