सर्राफा व्यापारी लूट कांड : सर्राफा व्यापारी ने अपने ही रची थी लूट की घटना की साजिस ,पुलिस ने किया दो दिन में पर्दा फाश

Voice Of News 24 

25 Oct 2024 14 :47 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने थाना उसका बाजार  लूट के एक मामले का सफल अनावरण.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर पुलिस ने थाना उसका बाजार  लूट के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए फर्जी लूट की सूचना देने वाले वादी, विनोद कुमार वर्मा, के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देश पर एसओजी और सर्विलांस टीम की सहायता से इस मामले में सत्यता का पता लगाया गया।

विनोद वर्मा ने 22 अक्टूबर को दावा किया था कि ग्राम धोबहा और बुचहा के बीच अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी चांदी और सोने के जेवरात लूट लिए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा की गई गहन जांच से पाया गया कि वादी ने केवल 4-5 चांदी की पायल अपने झोले में रखकर दुकान से निकली थी।

सीसीटीवी फुटेज और वादी के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर यह भी सामने आया कि वह झूठी सूचना देकर लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था। विनोद ने झोले में रखे चांदी के पायल अपने पास रख लिए और घटना की झूठी कहानी रची। इस प्रकार की फर्जी सूचना देने पर पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी रखी है।

बरामदगी का विवरण

01.चादी के जेवरात 03 किलो 100 ग्राम व 3400 रूपया नगद व एक अदद कपड़े का झोला
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
01.प्रभारी निरीक्षक श्री रवीन्द्र सिंह थाना उसका बाजार
02.उ0नि0 श्री शेषनाथ यादव (एसओजी प्रभारी ) मय टीम
03. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह ( सर्विलांस सेल प्रभारी) मय टीम
04. उ0नि0 श्री संतोष कुमार यादव थाना उसका बाजार
05. का0 अनुपम सिंह थाना उसका बाजार
06. का0 अनुपम यादव थाना उसका बाजार
07. का0 पन्ने लाल थाना उसका बाजार
08. म.का.कालिन्दी यादव थाना उसका बाजार

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.