Voice Of News 24
24 Oct 2024 09:50 AM
धानी बाजार
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव में रात के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने भारी तबाही मचा दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने धानी बाजार में बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया। ट्रक ने N.P बैटरी की दुकान के सामने खड़ी बोलेरो, सीमेंट शीट और नमक के बोरे के साथ-साथ पास में स्थित एक चिकन शॉप को भी रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागते हुए ट्रक को पकड़ लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर ट्रक का एक पहिया भी टूटा हुआ पाया गया। इस दुर्घटना से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

पुलिस अब इस मामले में और भी जानकारी जुटा रही है और घटना की तहकीकात कर रही है, जिससे कि चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 24 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/qBd8RjkVm6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2024























