महराजगंज:अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव : ट्रैक्टर-ट्राली हादसे का हुआ शिकार, ट्रॉली पलटने से एक की मौत और 5 घायल

Voice Of News 24 

22 Oct 2024 15:02 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर चरगांवा के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर चरगांवा के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली का स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के बुचहा गांव से एक मृत व्यक्ति का शव लेकर लोग महराजगंज के धानी पुल स्थित अंत्येष्टि स्थल जा रहे थे।

हादसा कोइलाडार के पास हुआ। मृतक की पहचान पलटू के रूप में हुई, जबकि घायल व्यक्तियों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धानी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस और स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फरेंदा एसडीएम नवीन प्रसाद ने घटना पर कहा कि प्रशासन हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। बृजमनगंज थाने के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर की स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.