Voice of News 24
19 Oct 2024 23:08 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थ के साथ एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल शहर के थाना रोड पर आज शनिवार की शाम निचलौल पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर बोरी में रखें पांच बोरी अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) बरामद किया और मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी शुभम गुप्ता निचलौल शहर के हर्रेडिह मुहल्ला का निवासी बताया जा रहा है।
यूपी : रोडवेज बस चालको के खिले चेहरे, दिवाली के अवसर पर मिलेगा ये तोहफा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2024























