Voice Of News 24
18 Oct 2024 23:31 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के बढ़नी पचपेड़वा मार्ग पर हुआ हादसा, दो लोगों की हुई मौत तो तीन के दबे होने की आशंका जताई जा रही। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के बढ़नी पचपेड़वा बलरामपुर मार्ग पर चरगंहवा नदी के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में घुस गई।

जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।
घायलों को पुलिस व लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी भेजा गया। बताया जा रहा है कि तुलसीपुर से वापस घर आ रहे थे नदी के पास अनियंत्रित होकर बस हादसे की शिकार हो गई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मोहनकोला से देवी पाटन दर्शन व मुंडन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गए हुए थे। जो घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
गोरखपुर : राप्ती नदी में छलांग लगाई युवती का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुरागhttps://t.co/7SuHgPyEWF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2024























