गोरखपुर : राप्ती नदी में छलांग लगाई युवती का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Voice Of News 24

18 Oct 2024 22:49PM

कैम्पियरगंज (गोरखपुर) 

जनपद गोरखपुर के थाना क्षेत्र कैम्पियरगंज में प्रवाहित होने वाली राप्ती नदी में बीते गुरुवार को एक युवती के छलांग लगाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अभी तक लापता युवती की कोई भी सुराग नहीं मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद गोरखपुर के थाना क्षेत्र कैम्पियरगंज अंतर्गत राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल से बीते गुरुवार को एक युवती छलांग लगा दी और लापता हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो चीख-पुकार मचाते परिजन वहां पहुंचे। नदी में छलांग लगाई युवती की पहचान अनुराधा (17) पुत्री विवेकानन्द निवासिनी खेसराहा थाना क्षेत्रांतर्गत मधुआपुर जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

परिजनों का कहना है कि अनुराधा स्कालरशिप आनलाईन कराने के बहाने घर से निकली और खड़खड़िया पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक गुरुवार को स्थानीय लोगों एवं स्थानीय प्रशासन ने जांच-पड़ताल किया लेकिन युवती की तालाश नहीं कर सके। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पीएसी एवं एसडीआरएफ की भी टीम लापता अनुराधा की तालाश करने पहुंची लेकिन शाम तक कड़ी मेहनत करने के बाद भी उन्हें युवती का सुराग नहीं मिल सका और खाली हाथ वापस लौट गए। परिजनों में शोक की लहर तो दौड़ ही रहीं हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.