बृजमनगंज : शौच के लिए गया व्यक्ति पैर फिसलने से नदी में डूबकर हुआ था लापता, पांचवें दिन नदी में उतराता मिला शव

Voice Of News 24

18 Oct 2024 08:03 AM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति नदी में डूबकर लापता हो गया था, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा जांच पड़ताल भी किया गया था लेकिन तत्काल व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। पांचवें दिन में नदी में उतराता शव मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बेलसड निवासी व्यक्ति बीते रविवार को नदी में डूबकर लापता हो गया था। जिसका शव ग्रामीणों द्वारा बृहस्पतिवार को नदी में उतराता हुआ देखा गया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बेलसड निवासी 50 वर्षीय कन्हैया चौहान रविवार की सुबह शौच के लिए राप्ती नदी पर गया हुआ था। राप्ती नदी पर जाते समय अचानक उक्त व्यक्ति का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया था। इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। फिलहाल डूबे हुए व्यक्ति की स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन किया गया लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी और बाद में पीएसी एवं एनडीआरएफ की भी टीम डूबे व्यक्ति की तालाश करने पहुंच लेकिन सभी टीमें व्यक्ति की तालाश करने में असफल रही। आखिर कार बृहस्पतिवार को ग्रामीणों द्वारा शव को नदी में उतराता देखा गया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

 

Maharajganj News