महराजगंज : मेला देखने जा रहें लोगों को बाइक चालक ने मारा जबरदस्त टक्कर, मौके पर एक महिला समेत बाइक चालक की मौत के बाद भी 9 लोग हुए घायल

Voice Of News 24

12 Oct 2024 22:45 PM

सिंदूरिया (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र सिंदूरिया से हालही का सबसे भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बाइक सवार ने मेला जा रहें लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार समेत एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज में मोहनापुर के पास सिंदुरिया- शिकारपुर मार्ग पर मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के 7 सदस्यों को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत बाइक चाल की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बड़हरामीर निवासी इंद्रवती अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर मोहनापुर में दशहरे का मेला देखने जा रही थी। वह गांव के बाहर पोखरे के पास पहुंची। तभी मोहनापुर से सिंदुरिया की तरफ मोटर साईकिल से जा रहे जगन्नाथ भारती (22) ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर इंद्रवती और बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि इंद्रावती देवी के साथ मेला देखने जा रहे गोपी (48), नीतू (26), अर्पिता (12), राजबीर (2), सृष्टि ,आंचल, सन्नी निवासी बड़हरामीर और मोटर साइकिल पर बैठे राजन और धीरज समेत कुल 9 लोग घायल हो गये।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व सिंदुरिया पुलिस ने सभी घायलों को महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल में ले गए। जहां सभी का इलाज चल रहा है। गोपी, नीतू और राजबीर की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में दोनों परिवार से एक-एक लोगों की मौत से दोनों गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

दिल दहला देने वाली इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही लोग हैरत में पड़ जा रहे हैं।

 

Maharajaganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला