धानी:धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का होरहा विसर्जन

Voice Of News 24 

12 Oct 2024 22:05 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले में नवरात्रि पर्व के समापन पर शनिवार को नवमी पूजा के बाद धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में नवरात्रि पर्व के समापन पर शनिवार को नवमी पूजा के बाद धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धानी क्षेत्र में राप्ती नदी के तट पर भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

भक्तों ने जयकारों के साथ प्रतिमाओं को राप्ती नदी में प्रवाहित किया, इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग देखने को मिला। नदी तट पर पुलिस बल और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे विसर्जन प्रक्रिया शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

Maharajganj News