इंडो-नेपाल सीमा पर ब्राजील का नागरिक गिरफ्तार,अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसने की फिराक में था

Voice O News 24  

09 Oct 2024 10:55 PM

महाराजगंज

महाराजगंज के सोनौली में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महाराजगंज के सोनौली में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। यह घटना फरेंदी तिवारी इलाके में हुई। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति ब्राजील का निवासी है।

एसआई मनोज की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ब्राजील के नागरिक का भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने का उद्देश्य क्या था।

इस घटना के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा को और भी कड़ा कर दिया गया है। नेपाल से भारत आने वाले सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड की जांच अनिवार्य की गई है, और बिना जांच के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने बताया कि विदेशी नागरिक से अभी पूछताछ जारी है, और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.