हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ से प्रदेश को हिलाकर रख दिया ,100 से अधिक लोगों की मौत

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 23:56 PM

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ . इस हादसे में अभी तक 116 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, कई श्रद्धालु घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है.जबकि घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. सूत्रों के अनुसार भगदड़ के दौरान अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. गौरतलब है कि सत्संग के समापन के बाद अचानक यह हादसा हुआ है.

सत्संग में शामिल लोगों के अनुसार दोपहर लगभग 12.30 बजे सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ को रोक दिया गया था और भोले बाबा को पीछे के दरवाज़े से निकाला जा रहा था. इससे अंदर दबाव बढ़ गया. सत्संग स्थल के पास एक गहरा गड्ढा था, जिसमें कुछ लोग गिरे तो भगदड़ मच गई. लोग एक-दूसरे को रौंदकर निकलते रहे. गड्ढे में गिरकर कई लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में लगभग 100 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 से अधिक लोग घायल है जिनका इलाज हाथरस, एटा, अलीगढ़ और आगरा के अस्पताल में चल रहा है

Maharajgan News