सिद्धार्थनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 16:25 PM

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जनपद में 24 जून दिन सोमवार को युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच फरार अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के गिरफ्तारी की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हरैया बंधे के पास गिरफ्तार अभियुक्तों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वारदात किए थे। गिरफ्तार अभियुक्त नेपाल भागने के फिराक में थे तभी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जिले की जोगिया पुलिस ककरही पुल के पास चेकिंग कर रही थी जहां पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई और पुलिस के मुठभेड़ में पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।3अदद अवैध असलहा,2मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लूटे हुए पैसे,जेवरआदि की शतप्रतिशत बरामदगी।

 

Siddharthnagar News