अतिक्रमण को हटाने के लिए चला बुलडोजर, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 00:40 PM

पनियरा (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर का चला ताबूत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


नगर पंचायत पनियरा में गुरुवार को सड़क के किनारे सभी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। पनियरा नगर पंचायत में कड़ाई से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण को लेकर लोगों को कई बार चेतावनी भी दी गई थी इसके बावजूद लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया था। जिसके बाद अतिक्रमण वाले स्थानों पर आज बुलडोजर चलाया गया और वहीं पर नगर प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा यह अभियान चलता रहेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Maharajganj News