नाबालिकों से काम करवाना मतलब जेल का दरवाजा खटखटाना

Voice Of News 24 

21 Jun 2024 00:46 PM

बलरामपुर 

नाबालिग से काम करवाने के बाद किस तरह से होना पड़ेगा सलाखों के पीछे? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एएचटीयू पुलिस टीम ने श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को लोगों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की।
एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा ने कहा कि कोई व्यक्ति किसी नाबालिक से मजदूरी न कराये। शासन के निर्देश पर बराबर छापेमारी की जा रही है। यदि कहीं नाबालिक से काम कराते पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। महिला कल्याण विभाग के सुनील कुमार पासवान ने कहा कि नाबालिग से कार्य करवाना भिक्षावृत्ति अपराध है। भिक्षावृत्ति न करे और न ही नाबालिग बच्चों से काम करायें।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेकर बराबर छापेमारी की जा रही है। कई होटल एवं डाबो पर नाबालिक बच्चों को काम करते हुए पाया गया उन स्थानों पर होटल मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस अवसर पर अर्पित श्रीवास्तव, मोहम्मद इरफान खान, ओम प्रकाश, अजय, दीपक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.