खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की हुई दर्दनाक मौत,

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 12:57 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल के अंतर्गत ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई करने गये किसान को मौत ने किस तरह दे दी दावत? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल अब ऐसा समय आ गया है कि किसान को खेती के लिए बाहर निकाला ही पड़ेगा, चाहे गर्मी हो या बरसात, क्योंकि धान के बीज का रोपण करने का समय बिल्कुल करीब आ गया है, जिससे किसानों को पहले से ही खेती की जुताई समेत अन्य कार्यों को निपटाना होता है। इसी कार्य को निपटाने के लिए थाना क्षेत्र निचलौल के ग्राम सभा दमकी निवासी किसान शाह आलम पुत्र अली हुसैन ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था।

खेत में जाने के बाद जुताई करना शुरू कर दिया, तभी अचानक ट्रैक्टर पर सवार जुताई कर रहा किसान ट्रैक्टर के पलटने से निचे दब गया, और नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जैसे ही खबर घर वालों को मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.