कुआनों नदी में नहाने गई चार सगी बहनों की डुबकर हुईं मौत,बकरीद की खुशियां मातम में बदली

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 00:11 PM

रेहरा बाजार (बलरामपुर) 

सोमवार को अपने ननिहाल में बकरीद का त्योहार मनाने गई चार सगी बहनों की खुशी पड़ गई फिकी। चारों बहने नदी में नहाने गई तो नदी में ही समा गई। फिर आगे क्या बड़ा हादसा हुआ जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


दरअसल सोमवार की शाम कुआनों नदी में नहाने गयी चार सगी बहनों की डूबने से मौत गईं।बहनें बकरीद का त्योहार मनाने ननिहाल गईं थीं।सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।गांव वासियों ने डूबी बहनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता अनुसार थाना रेहरा बाजार के कालू बनकट गांव के राजू की चार बेटियां अपने ननिहाल मसिहाबाद ग्रिन्ट में नाना अहमद अली के यहां बकरीद का त्योहार मनाने गईं थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहनें गांव के पास स्थित कुआनों नदी में नहाने चली गईं।जो गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। डूबते देख आस पास मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन जब-तक गांव इकट्ठा होते तब-तक चारों लड़कियां डूब नदी में विलीन हो चुकी थी। लोगों ने कड़ी मशक्कत से शाम सात बजे तक लड़कियों को निकाला। तब तक रेशमा (13),अफसाना (11), गुड्डी (9) लल्ली (7) की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही एसपी बलरामपुर केशव कुमार, उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार, तहसीलदर शैलेन्द्र सिंह, सीओ उतरौला प्रमोद कुमार मौके पहुंच गये। एसडीएम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने घटना पर दुख जताया, कहा कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को राहत सहायता दी जाएगी।